खैरागढ़ : प्रीमियम शराब दुकान का विरोध, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balod: Health worker becomes victim of cyber fraud

रिपोर्ट- लक्की भोंडेकर

खैरागढ़। नगर के बीचों-बीच खुली प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और दुकान को जल्द बंद करने की मांग की।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक यशोदा वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब दुकान का स्थान बेहद संवेदनशील है, क्योंकि यह अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों के पास खुली है, जिससे समाज के वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दुकान को तुरंत बंद नहीं किया गया तो पार्टी की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान दिए गए ज्ञापन में कानून-व्यवस्था और नगर पालिका की लापरवाही के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बिना नगर क्षेत्र के बीचों-बीच इस तरह की दुकान का संचालन स्थानीय नागरिकों की परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान ले और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करे।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला