बादशाह ने अपने गानों के जरिए मुझे निशाना बनाया: हनी सिंह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : पंजाबी गायक हनी सिंह का कहना है कि बादशाह ने बार-बार अपने गानों के जरिए उन्हें निशाना बनाया। इसके साथ ही उनकी बीमारी का भी मजाक उड़ाया है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ मेरी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं। झगड़ा तब होता है, जब उसमें दोनों लोग शामिल हों, लेकिन 10 सालों तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया।’हनी सिंह ने कहा, ‘इसी साल मैंने बोलना शुरू किया और वो भी अपने फैंस की वजह से। मेरे फैंस ने मुझे डीएम भेजकर कहा कि प्लीज कुछ बोलिए, अब ये हमारी इज्जत का सवाल है। एक आदमी (बादशाह) लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है। इसके बाद उसने माफी मांगी और अपनी गलती मानी। लेकिन वो उन लोगों में से है जो पहले थूकते हैं और फिर चाटते हैं। देखना वो फिर पलट जाएगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं समझता हूं।’इससे पहले भी हनी सिंह ने बादशाह पर खुल्लेआम तंज कसा था। उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ के एक एपिसोड में शिरकत की और बादशाह का नाम लिए बिना अपने हेटर्स पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मैं रैप सीन में भी नहीं हूं। मैं थोड़ा लिखता हूं और थोड़ा गाता हूं। जो मैं करता हूं, उसे मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मुझ जैसा करने वाला कोई नहीं है तो मेरा कोई मुकाबला नहीं है। उनमें से आधे मेरे ही वंशज हैं। देखो, मेरे हेटर्स से नफरत मत करो, वो मेरी ही औलादें हैं, वो मेरी ही नस्ल हैं, कभी करते थे जज हसल।’ बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के बीच लड़ाई सालों पुरानी है। पिछले कुछ समय से बादशाह लगातार हनी सिंह को लेकर कुछ न कुछ बयान देते रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम