बाबा बागेश्वर ने युगांडा में फहराया सनातन परचम, भारत का बढ़ाया मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बाबा बागेश्वर ने युगांडा में फहराया सनातन परचम, भारत का बढ़ाया मान

बुन्देलखण्ड के गौरव और प्रसिद्ध कथाव्यास पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने युगांडा में भारत का मान बढ़ाया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा बागेश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री से मुलाकात कर मानवता, वैश्विक प्रेम और शांति के विषय में आध्यात्मिक चर्चा की।

इस अवसर पर युगांडा की प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा ने बाबा बागेश्वर का सम्मान किया। साथ ही इस कार्यक्रम में उद्योगपति डॉ. सुधीर रूपरेला, भारतीय समुदाय के अध्यक्ष परेश मेहता, पूर्व सांसद संजय तन्ना और राजस्थानी एसोसिएशन के दीपक दोरता भी मौजूद रहे।


युगांडा की प्रधानमंत्री ने सराहा बाबा बागेश्वर के कार्य

युगांडा की प्रधानमंत्री ने बाबा बागेश्वर द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी प्राप्त की, जैसे:

  • गरीब बेटियों के विवाह समारोह का आयोजन
  • प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा
  • जरूरतमंद मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल की स्थापना

प्रधानमंत्री ने इन कार्यों की खुले दिल से सराहना की। बाबा बागेश्वर ने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें भारतीय संस्कृति और शास्त्रों से मिलती है, जिसमें हर व्यक्ति को नारायण मानकर सेवा करने का संदेश दिया गया है।


युगांडा की प्रधानमंत्री को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण

इस अवसर पर बाबा बागेश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री को बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने विश्व शांति के लिए भारतीय जीवनशैली और सनातन मार्ग को सबसे श्रेष्ठ बताते हुए कहा:

“एक सनातनी व्यक्ति संपूर्ण विश्व को अपने परिवार की तरह मानकर उसके कल्याण की कामना करता है। हमें इस महान संस्कृति को समझना और अपनाना चाहिए।”


युगांडा के लिए अर्जी और मठ स्थापना का प्रस्ताव

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा ने बाबा बागेश्वर से युगांडा के लिए आशीर्वाद मांगा और देश के उत्थान के लिए बागेश्वर धाम मठ स्थापित करने का आमंत्रण भी दिया। बाबा बागेश्वर ने कहा कि बागेश्वर धाम विश्व भर में मानवता के लिए काम करने वाले सभी लोगों का सम्मान करता है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं