,

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिली आयोध्या गैंगरेप की पीड़िता, कहा- मुझ पर FIR…

UP News

अयोध्या में राम मंदिर की सफाई करने वाली दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला चर्चा में है। इस मामले में 9 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें से 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके साथ दरिंदगी की और अब एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

बुधवार को इस केस में एक नया मोड़ तब आया, जब पीड़िता समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करने पहुंची। सपा नेता पवन पांडेय ने इस मुलाकात की व्यवस्था की। पीड़िता ने अखिलेश को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और उनसे न्याय की गुहार लगाई। अखिलेश यादव ने पीड़िता को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सपा कार्यालय से बाहर आकर पीड़िता ने मीडिया से बातचीत की। उसने बताया, “मैंने अखिलेश यादव को सब कुछ बता दिया है और उन्होंने मुझे मदद का भरोसा दिलाया है। मेरे साथ 16 से 25 अगस्त के बीच यह घटना हुई थी। जब मैं पुलिस के पास गई, तो महिला थाने की दरोगा ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया और गालियाँ देकर भगा दिया।”

पीड़िता ने आगे कहा, “बाद में जब मैं उच्च अधिकारियों के पास गई, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। अब आरोपी मुझे झूठा साबित करने में लगे हैं और मुझ पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मेरे माता-पिता पर भी दबाव डाला जा रहा है। आरोपियों ने कहा कि अपनी लड़की को समझाकर रखो, नहीं तो इज्जत नहीं बचेगी।”पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस घटना के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता हैं और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

मामले की तह में जाने पर पता चला कि मुख्य आरोपी के पिता अयोध्या महानगर के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं और भाजपा में उनकी अच्छी पैठ है। घटना के बाद आरोपी के पिता कुछ स्थानीय नेताओं के साथ अयोध्या के एसएसपी राजकरण नैय्यर से मिले और अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए मदद की मांग की। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी तरह की मदद देने से इंकार कर दिया है और कहा कि विवेचना पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों मोर्चों पर हलचल मचा दी है। पीड़िता के आरोपों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि दोषियों को सजा मिले और पीड़िता को न्याय।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट