,

ATM Cutting Gang Arrest: तेलंगाना में वारदात के बाद ग्वालियर में दबोचे गए 3 शातिर बदमाश

- Advertisement -
Ad imageAd image

ATM Cutting Gang Arrest: ग्वालियर पुलिस ने तेलंगाना में एटीएम काटकर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को शहर में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया। तेलंगाना पुलिस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर ग्वालियर पुलिस ने आधी रात को मेहरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

ATM Cutting Gang Arrest: बोलेरो कार से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बोलेरो कार क्रमांक HR72 K 8670 में सवार तीनों आरोपियों को मेहरा टोल बैरियर पर रोका और मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की।

हरियाणा और तेलंगाना के रहने वाले हैं आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

ATM Cutting Gang Arrest
  • वाजिव (26 वर्ष) पुत्र अब्दुल गफूर, निवासी बड़ागांव, थाना नूंह, जिला नूंह (हरियाणा)
  • अब्दुल्ला (40 वर्ष) पुत्र मजीद खान, निवासी वादिली गांव, थाना पुन्हाना, जिला नूंह (हरियाणा)
  • आमिर (23 वर्ष) पुत्र रशीद अंसारी, निवासी अलवल, थाना अलवल, जिला मेडचल, हैदराबाद (तेलंगाना)

ATM काटने के औजार बरामद

आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एटीएम कटर, ब्लेड, पेचकस, चाबियां, टॉमी सहित अन्य औजार बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने तेलंगाना में एटीएम काटने की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

ATM Cutting Gang Arrest

सर्दियों में वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस के अनुसार यह गैंग खासतौर पर सर्दियों के मौसम में एटीएम कटिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। ग्वालियर पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

ATM Cutting Gang Arrest: तेलंगाना पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी

आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। गुरुवार रात तक पुलिस टीम के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: MP Top 10 News Today: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (02-01-2026)

बड़ी वारदात टली

ग्वालियर पुलिस का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई से शहर में संभावित एटीएम कटिंग की कई बड़ी वारदातें टल गईं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा