,

MP Top 10 News Today: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (02-01-2026)

MP Top 10 News Today:

1. भोपाल दौरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज भोपाल पहुंचेंगे। दो दिनों में चार प्रमुख कार्यक्रमों में युवाओं और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

2. भोपाल में राजू की तलाश, छह राज्यों की पुलिस अलर्ट

भोपाल में राजू की तलाश को लेकर छह राज्यों की पुलिस सक्रिय। डेरे को संरक्षण देने वालों का देशव्यापी डेटा तैयार किया जा रहा है।

3. तेलंगाना के एटीएम लुटेरे ग्वालियर में गिरफ्तार

तेलंगाना में एटीएम काटकर फरार हुए तीन बदमाश ग्वालियर के मेहरा टोल से पकड़े गए, आरोपियों को तेलंगाना पुलिस को सौंपा जाएगा।

4. ग्वालियर में एआई तकनीक से मृत महिला की पहचान

ग्वालियर पुलिस ने मृत महिला की पहचान के लिए एआई से तैयार चेहरा जारी किया, सूचना देने वाले को दस हजार रुपए का इनाम।

5. इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत

पाइपलाइन लीकेज के कारण पेयजल में जहरीले बैक्टीरिया मिले, मानव अधिकार आयोग ने मामले में रिपोर्ट मांगी।

6. मध्यप्रदेश में फिर बढ़ी कड़ाके की ठंड

उत्तरी जिलों में कोहरा और बादल छाए, पचमढ़ी और कल्याणपुर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके दर्ज।

7. मध्यप्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें

इंदौर में दूषित पानी से 14वीं मौत, 21 लाख रुपए से सजा मंदिर और रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार।

8. रील बनाने का खतरनाक जुनून बना मौत की वजह

रायसेन में हादसे के दौरान सौ लोग वीडियो बनाते रहे, दो की मौत, मजदूरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

9. इंदौर में 1400 लोग दूषित पानी से संक्रमित

मेडिकल कॉलेज रिपोर्ट में खुलासा, पाइपलाइन लीकेज से फैले जानलेवा बैक्टीरिया।

10. नए साल पर उज्जैन में आस्था का सैलाब

महाकाल दर्शन के लिए 6.12 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आठ दिनों में 19.55 लाख भक्तों ने किए दर्शन।