BY
Yoganand Shrivastava
Arvind Kejriwal Protest दिल्ली में E20 पेट्रोल नीति के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने उनके काफिले को फिरोजशाह कोटला रोड पर रोक दिया, जिसके बाद केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।
Arvind Kejriwal Protest सिसोदिया और संजय सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद
मार्च में अरविंद केजरीवाल के साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। आम आदमी पार्टी के अनुसार, यह प्रदर्शन E20 पेट्रोल नीति के विरोध में आयोजित किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीति को लेकर आम जनता की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
Arvind Kejriwal Protest दो लाख से अधिक लोगों के पत्र सौंपने की थी तैयारी
मार्च शुरू होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख से अधिक नागरिकों के पत्र सौंपने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की नीति को जनता पर जबरन लागू किया जा रहा है। वहीं, पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और प्रदर्शन जारी रहा।



