,

Loan Fraud Case: 23 लाख की कथित ठगी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार

Loan Fraud Case

Report: Arvind Chouhan

Loan Fraud Case ग्वालियर में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गुड़ागुड़ी के नाके निवासी जसपाल सिंह यादव ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें व्यवसाय के लिए 3 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही थीं।

Loan Fraud Case सुसाइड नोट में न्याय की अपील, कई नामों का किया जिक्र

मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में ठगी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नोट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए खुद को उनकी “प्रजा” बताया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि कथित गिरोह ने अन्य लोगों को भी लोन के नाम पर निशाना बनाया है। मृतक ने कुछ अन्य पीड़ितों के नामों का भी उल्लेख किया है।

Loan Fraud Case काम पर जाने की बात कहकर निकला था घर से

परिजनों के अनुसार, आईटीएम अस्पताल में कार्यरत जसपाल सिंह यादव 1 अगस्त को घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कार्यस्थल नहीं पहुंचे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। बाद में पुलिस से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान जसपाल यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Malaika Arora ने खरीदी नई महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन, पूजा कर किया स्वागत

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…