Report: Neha gupta
Ara Railway Station दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान दूसरे दिन हो गई। मृतका की पहचान भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कृष्णागढ़ गांव निवासी स्वर्गीय त्रिवेणी यादव की 68 वर्षीय पत्नी दुलेसरी देवी के रूप में हुई है।
Ara Railway Station ट्रेन से गिरने पर हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन के पास ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम कराया था और पहचान की कोशिश शुरू की थी।
Ara Railway Station पटना से दवा लेकर लौट रही थीं महिला
मृतका के पुत्र दिलीप यादव ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले दवा लेने के लिए पटना गई थीं। बुधवार सुबह वह ट्रेन से वापस आरा लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





