,

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : 3 दिन के नवजात को जंगल में दबाकर छोड़ने वाले माता-पिता जेल भेजे गए

- Advertisement -
Ad imageAd image

हर्रई, संवाददाता – रत्नेश डेहरिया

मध्यप्रदेश के हर्रई विकासखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम नांदनवाड़ी में एक शिक्षक और उसकी पत्नी ने अपने 3 दिन के मासूम बच्चे को जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर मौत के हवाले करने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बच्चे की जान बच गई। फिलहाल आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


कैसे हुआ खुलासा?

धनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम नांदनवाड़ी में ग्रामीणों ने जंगल से रोने की आवाज़ सुनी। जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पत्थरों के नीचे एक नवजात दबा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।


वीडियो वायरल, पुलिस हुई सख्त

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में पता चला कि मासूम के माता-पिता ही उसे जंगल में दबाकर छोड़ गए थे।


क्यों रचा षड्यंत्र?

आरोपी पिता शिक्षक है और पहले से 3 से अधिक संतानें हैं। उसे डर था कि अगर और संतान हुई तो नौकरी पर संकट आ सकता है। इसी डर से उसने पत्नी के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठाया।


बढ़ाई गई धाराएं, भेजे गए जेल

धनोरा पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराएं 187/25, 93, 109, 61 और 238(ख) जोड़कर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर हर्रई न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।


समाज के लिए बड़ा सवाल

हर्रई की यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज और मानवता को भी शर्मसार करने वाली है। सवाल यह है कि शिक्षा से जुड़े एक शिक्षक द्वारा ऐसी सोच और अमानवीय हरकत कैसे की जा सकती है?

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा