,

हरियाणा के चरखी दादरी में हुई मॉब लिंचिंग पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में एक युवक की हत्या के मामले पर सियासत गरमाई हुई है। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अब इस मामले का जिक्र करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जोरदार हमला बोला है।

बीजेपी और आरएसएस पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “एक बुज़ुर्ग मुसलमान को संघी गुंडों ने बेरहमी से पीटा। संघी हमेशा झुंड में आते हैं, ये लोग सिर्फ़ कमज़ोरों को निशाना बना सकते हैं। इनमें इतनी हिम्मत इसलिए है क्योंकि बीजेपी की हुकूमत इनका आंतरिक समर्थन करती है।”

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा में गौ रक्षकों ने साबिर नामक शख़्स का क़त्ल कर दिया और असीर नामक शख़्स को घायल कर दिया। साबिर के क़ातिलों में दो लड़के पकड़े गए जो 18 साल के भी नहीं थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर हो रहे आतंक को कोई नहीं रोक सकता। अगर कोई हुकूमत हमारे जान और माल की हिफाज़त नहीं कर सकती, तो ऐसी हुकूमत का क्या फ़ायदा?”

वो आगे लिखते हैं, “अगर हरियाणा की बीजेपी हुकूमत जुनैद और नासिर के क़ातिलों को गिरफ़्तार कर लेती, तो शायद आज साबिर के क़ातिलों को इतनी हिम्मत नहीं मिलती।”

मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस मामले पर यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भीड़ हत्या/माब लिंचिंग का रोग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के शक में एक गरीब युवक की पीट-पीट कर नृशंस हत्या मानवता को शर्मसार व कानून के राज की पोल खोलती है, यह अति-दुखद व निन्दनीय। सख्त कार्रवाई जरूरी।’

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Mohan Yadav Raksha Bandhan: खाचरौद में CM मोहन यादव का स्वागत, नागदा की बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mohan Yadav Raksha Bandhan रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री