By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’
मध्यकाल

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 26, 2026 5:23 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
7 Min Read
Dhar Bhojshala men sarswati lok ka nirman cm mohan
Dhar Bhojshala men sarswati lok ka nirman cm mohan
SHARE

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश धार्मिक लोक और सांस्कृतिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान गढ़ रहा है। उज्जैन के महाकाल लोक की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश सरकार ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर ‘लोक’ परियोजनाओं का विस्तार तेज कर दिया है। सरकार का दावा है कि प्रदेश में करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से 20 धार्मिक और सांस्कृतिक लोक विकसित किए जा रहे हैं।

Contents
Dhar Bhojshala : धार्मिक लोक से पर्यटन को मजबूती, अर्थव्यवस्था को गतिDhar Bhojshala : राज्य के विकास के नए ग्रोथ इंजन धार्मिक और सांस्कृतिक ‘लोक’Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश में करीब 20 धार्मिक लोकों का निर्माण व विकासDhar Bhojshala : हर वर्ग के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वारये भी जानिए Motivational Quotes : संत कबीर दास जी के जीवन मंत्र, इन्हें समझ लिया तो बदल जाएगा जीवन

उज्जैन के महाकाल लोक ने जिस तरह देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित किया, उसी मॉडल को अब पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में अब भोजशाला परिसर को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि धार में भव्य सरस्वती लोक का निर्माण किया जाएगा, जो मां वाग्देवी और राजा भोज की ज्ञान परंपरा को समर्पित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना किये जाने की भी घोषणा की।

Dhar Bhojshala

उन्होंने कहा कि धार अब नई दुनिया में प्रवेश कर रहा है। सरकार की योजना महाकाल लोक की तर्ज पर भोजशाला क्षेत्र को विकसित करने की है, जहां धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कृत शिक्षा और ऐतिहासिक विरासत को भी केंद्र में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 25 मई को वो हुआ, जो पिछले 750 साल में नहीं हुआ। यहां पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी का पूरे विधि-विधान से पूजन हुआ। उन्होंने धारवासियों को न केवल बधाई दी, बल्कि यहां तक कह दिया कि अब धार में वो सब होगा, जो वो चाहेंगे।

Dhar Bhojshala : धार्मिक लोक से पर्यटन को मजबूती, अर्थव्यवस्था को गति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत से विकास के संकल्प की बात दोहराई। अब इस घोषणा को प्रदेश सरकार सांस्कृतिक पुनर्जागरण और धार्मिक पर्यटन के बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि सरस्वती लोक बनने के बाद धार राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

दरअसल धार्मिक लोकों के जरिए मध्यप्रदेश सरकार एक ऐसा इको-सिस्टम तैयार करना चाहती है, जहां आस्था, पर्यटन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक साथ आगे बढ़ें। यही वजह है कि अब मध्यप्रदेश को धार्मिक पर्यटन का पावरहाउस बनाने की रणनीति पर तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन को आत्मसात करते हुए ये स्थल भविष्य में पर्यटन के वैश्विक केंद्रों के रूप में स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Dhar Bhojshala : राज्य के विकास के नए ग्रोथ इंजन धार्मिक और सांस्कृतिक ‘लोक’

मध्य प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर विभिन्न ‘लोक’ विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि ये लोक केवल ईंट-पत्थरों के निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के विकास के नए ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे हैं। मध्यप्रदेश में जिन प्रमुख धार्मिक लोकों पर काम हो रहा है, उनमें श्रीराम राजा लोक, हनुमान लोक और धार में प्रस्तावित सरस्वती लोक खास तौर पर चर्चा में हैं। ओरछा में श्रीराम राजा लोक को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जबकि पांढुर्णा के जामसांवली में देश का पहला हनुमान लोक तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्मित हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक लोक सिर्फ निर्माण परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाले केंद्र बनेंगे।

Dhar Bhojshala

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश में करीब 20 धार्मिक लोकों का निर्माण व विकास

श्री महाकाल लोक (उज्जैन)
• यह भव्य कॉरिडोर पहले ही बनकर तैयार है, जहां श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ अलौकिक अनुभव मिलता है।
श्रीराम राजा लोक (ओरछा)
• यहां रामराजा मंदिर के आसपास के क्षेत्र को भव्य रूप देने के लिए दूसरे चरण का निर्माण कार्य जारी है।
श्री हनुमान लोक (पांढुर्णा)
• छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के जामसांवली में 314 करोड़ की लागत से इसे विकसित किया जा रहा है।
श्री खेड़ापति हनुमान लोक (भोपाल)
• भोपाल के छोला क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से 21 एकड़ क्षेत्र में महाकाल लोक की तर्ज पर कॉरिडोर।
संत रविदास लोक (सागर)
• सागर में संत रविदास लोक 101 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है, जिसे सामाजिक समरसता का प्रतीक।

अन्य प्रस्तावित लोक
• महेश्वर में अहिल्या लोक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक
• दतिया में पीतांबरा माई महालोक, जानापाव में परशुराम लोक
• सलकनपुर में देवी महालोक, पन्ना में जुगल किशोर सरकार लोक
• आगर-मालवा में बाबा बैजनाथ लोक, दमोह (बांदकपुर) में जागेश्वर लोक
• अमरकंटक में माँ नर्मदा महालोक का निर्माण कार्य भी शामिल
उद्देश्य
• पर्यटन, रोजगार को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना
• सांस्कृतिक और धार्मिक लोक बन रहे मध्य प्रदेश के विकास के ग्रोथ इंजन

Dhar Bhojshala : हर वर्ग के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हस्तशिल्पियों से लेकर सेवा क्षेत्र तक, इन लोकों का विकास समाज के हर वर्ग के लिए आर्थिक समृद्धि का नया द्वार खोलेगा। आस्था का यह महायज्ञ जहां एक ओर हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सींच रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश को आधुनिकता और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

ये भी जानिए Motivational Quotes : संत कबीर दास जी के जीवन मंत्र, इन्हें समझ लिया तो बदल जाएगा जीवन

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWSएमपीन्यूजघार में सरस्वती लोक बनेगामध्य प्रदेश की खबरेंसीएम मोहन यादव का ऐलान
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाया और जनसभा को संबोधित किया।
मध्य प्रदेश

CM Mohan Datia Bypoll Rally : दतिया में गरजे सीएम मोहन, कहा कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से मतलब, आशुतोष तिवारी का कराया नामांकन दाखिल

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia By Election 2026 : नरोत्तम हुए राजी, बीजेपी के हाथ आएगी बाजी ?भोपाल जाएंगे कांग्रेस के घनश्याम या करेंगे विश्राम

By Abhishek Singh
Watchman Murder Case
मध्य प्रदेश

Watchman Murder Case: ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ हालत में तख्त पर मिला शव

By Yoganand Shrivastava
Narottam Mishra Emotional
मध्य प्रदेश

Narottam Mishra Emotional: दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मंच से बोले- गांव-गांव जाकर आशुतोष तिवारी को जिताऊंगा

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?