MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा के दावेदार, किसका होगा बेड़ापार ? क्या क्रॉस वोटिंग से बढ़ेंगी कांग्रेस की मुश्किलें ?
MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी दो सीटों पर मजबूत दिख रही है, जबकि तीसरी सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच दिलचस्प मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।लेकिन क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी समीकरण इस चुनाव को और रोमांचक बना रहे हैं। दरअसल विधानसभा की मौजूदा संख्या के आधार पर जहां दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही थीं, वहीं अब कांग्रेस की आसान मानी जा रही सीट पर भी सियासी गणित उलझता दिखाई दे रहा है। यह वही सीट है, जिस पर फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सदस्य हैं और उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।प्रदेश में विधानसभा के समीकरण हालिया घटनाओं से बदल गए हैं। दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 64 रह गई है।
MP Rajya Sabha Election : उधर विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है, बीना विधायक निर्मला सप्रे का मामला लंबित होने के बावजूद उनका झुकाव भाजपा की ओर माना जा रहा है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के प्रभावी वोट घटकर लगभग 62 रह गए हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत होती है। ऐसे में कांग्रेस के पास संख्या तो है, लेकिन पार्टी के भीतर असंतोष और संभावित क्रॉस वोटिंग उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 4 से 5 विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए भाजपा तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही है। पार्टी के पास 164 विधायक हैं, जिनसे दो सीटें जीतने के बाद भी करीब 48 वोट बचते हैं। उधर राज्यसभा जाने वाले चेहरों की बात करें तो भाजपा से पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, कांतदेव सिंह, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य के नामों पर चर्चा है। तो वहीं जॉर्ज कुरियन का नाम तय माना जा रहा है। उधर कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, जीतू पटवारी और कमलनाथ के नाम पर चर्चा ने जोर पकड़ रखा है। अब राज्यसभा की रेस है और कौन पास होगा और कौन फेल ये आने वाला वक्त ही बताएगा। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे।
READ MORE : Pregnant Woman Death : गरियाबंद में प्रसूता की मौत के बाद बवाल, अस्पताल के बाहर शव रखकर किया चक्काजाम

