,

Nalanda: पावापुरी के विद्यालय में 8 वीं की छात्रा कृति कुमारी की अचानक मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Nalanda

Report by: Subham, Edit by :Priyanshi Soni

Nalanda: नालंदा के पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। मृतका सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव की रहने वाली थी और रोजाना स्कूल बस से विद्यालय आती-जाती थी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बस में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Nalanda: परिजनों का आरोप- स्कूल में ही हुई मौत

Nalanda

वहीं, छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्ची की मौत स्कूल परिसर में ही हो चुकी थी और सच्चाई छिपाने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार कृति पूरी तरह स्वस्थ थी और सुबह घर में पूजा-पाठ करने के बाद ही स्कूल गई थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Nalanda: पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also: Nawada News: नकली कॉस्मेटिक का बड़ा भंडाफोड़, नेचर गोल्ड स्क्रब के फर्जी लेबल बरामद

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…