Isa Ahmad
Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री
Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नगर निगम की ₹413 करोड़ लागत वाली विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लोगों को सख्त संदेश दिया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार शहर को सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह गमले और पौधे लगाती है, लेकिन कुछ लोग इन्हें चोरी कर ले जाते हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति महंगी कार से आया और 45 रुपये का गमला उठाकर ले गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कार में आने-जाने का तेल खर्च हुआ, उतने में नया गमला खरीदा जा सकता था।
Yogi Adityanath Statement: सीसीटीवी कैमरों से हुई पहचान, मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और प्रशासन लगातार निगरानी करता रहता है। कैमरों की मदद से यह पता चला कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की कार से आए व्यक्ति ने गमला चोरी किया। इस पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर वह व्यक्ति नया गमला खरीदकर घर में लगाता तो उसका सम्मान भी बना रहता और शहर की सुंदरता भी खराब नहीं होती।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक बार तो उनके मन में आया कि उस व्यक्ति की तस्वीर चौराहे पर लगवा दी जाए। मुख्यमंत्री का यह बयान अब सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





