BTS AMAs 2026 : लास वेगास: दुनियाभर में मशहूर के-पॉप ग्रुप BTS ने चार साल बाद अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 में शानदार वापसी की। ग्रुप ने अपने नए गाने “Hooligan” पर खास परफॉर्मेंस देकर फैंस को उत्साहित कर दिया। यह कार्यक्रम लास वेगास के MGM ग्रैंड गार्डन एरीना में आयोजित किया गया था।
ग्रुप के सदस्य RM, Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V और Jung Kook ने रेड कार्पेट पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस समारोह को मशहूर कलाकार Queen Latifah ने होस्ट किया।
हालांकि BTS ने लाइव स्टेज पर प्रस्तुति नहीं दी, लेकिन “Hooligan” का प्री-रिकॉर्डेड परफॉर्मेंस दिखाया गया, जिसे 24 मई को उनके ARIRANG वर्ल्ड टूर के लास वेगास शो के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। इसके बावजूद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

BTS AMAs 2026 : 2022 के बाद पहली बड़ी अवॉर्ड शो वापसी
यह BTS की 2022 के बाद किसी बड़े अवॉर्ड शो में पहली उपस्थिति थी। उस समय ग्रुप ने सैन्य सेवा के कारण लंबा ब्रेक लिया था। दक्षिण कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी करने के बाद अब ग्रुप ने दोबारा वापसी की है।
BTS AMAs 2026 : AMAs में पहले भी रच चुका है इतिहास
BTS ने साल 2017 में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में पहली बार परफॉर्म कर इतिहास रचा था। वह इस मंच पर प्रस्तुति देने वाला पहला कोरियन ग्रुप बना था। इसके साथ ही के-पॉप को अमेरिकी टीवी ऑडियंस के बीच नई पहचान मिली थी।
ग्रुप ने इस साल अपना 10वां स्टूडियो एल्बम “Arirang” रिलीज किया और इसके प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर की घोषणा भी की।
एक इंटरव्यू में Jin ने बताया था कि शुरुआत में टूर को छोटे स्तर पर आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बाद में फैंस से मिलने के लिए इसे बड़ा किया गया।
BTS AMAs 2026 : कई कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ BTS
इस साल AMAs में BTS को Artist of the Year, Song of the Summer और Best Male K-Pop Artist जैसी कई बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं RM ने ग्रुप की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए Taylor Swift जैसे ग्लोबल स्टार्स का जिक्र किया। उन्होंने विनम्रता से कहा कि BTS खुद को अब भी “कोरिया का एक बॉय बैंड” ही मानता है।
ये भी जानिए टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

