,

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni

Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka Tripathi को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका मां बन गई हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Divyanka Tripathi: परिवार ने दी खुशखबरी की पुष्टि

दिव्यांका के पिता नरेंद्र त्रिपाठी ने बच्चों के जन्म की पुष्टि की है। परिवार में इस समय खुशी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। लंबे समय से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे।

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi: हाल ही में हुई थी गोद भराई की रस्म

कुछ समय पहले दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की रस्म भी हुई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। यह कार्यक्रम बेहद निजी तरीके से आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वीडियो में दिव्यांका पारंपरिक लुक में नजर आई थीं।

Divyanka Tripathi: पति विवेक दहिया ने जताई खुशी

दिव्यांका के पति Vivek Dahiya भी जुड़वा बच्चों के जन्म से बेहद खुश बताए जा रहे हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार दोनों लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। बच्चों के आने से परिवार में नई खुशियां आई हैं।

Divyanka Tripathi: 2016 में हुई थी शादी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया और टीवी शोज के जरिए फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं।

Divyanka Tripathi: फैंस और सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल media पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी दिव्यांका और विवेक को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

read also: India- Nepal के बीच बढ़ रहा ‘चाय विवाद’, दार्जिलिंग ब्रांड और व्यापारिक पाबंदियों से गहराया तनाव