,

Indore : नशे पर प्रहार: अशोकनगर में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, इंटरनेट से सीखा था नशा बनाने का तरीका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore अशोकनगर/इंदौर: ‘नशे पर प्रहार’ अभियान के तहत इंदौर नारकोटिक्स विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोकनगर जिले में अवैध रूप से संचालित एमडी (MD) ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस छापेमारी ने जिले में नशे के बढ़ते कारोबार की पोल खोल दी है।

चंदेरी के ग्राम कडराना में चल रहा था ‘काला कारोबार’

Indore नारकोटिक्स विंग की टीम ने चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम कडराना में छापेमारी कर एक घर के भीतर अवैध प्रयोगशाला का पता लगाया। यहाँ दो शातिर आरोपी प्रियांशु जैन (31) और राघवेन्द्र सिंह परमार (38) बाजार में मिलने वाले सामान्य रसायनों का उपयोग कर एमडी ड्रग्स तैयार कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने ड्रग्स बनाने का फार्मूला किसी प्रशिक्षण से नहीं बल्कि इंटरनेट के माध्यम से सीखा था। पुलिस ने दोनों को उस वक्त रंगे हाथों दबोचा जब वे पहली बार भारी मात्रा में खेप तैयार करने का प्रयास कर रहे थे।

भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार बरामद

Indore पुलिस की इस रेड में नशीले पदार्थों के साथ-साथ घातक हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • नशीला पदार्थ: 1 किलो 282 ग्राम ठोस एमडी और 2 किलो 579 ग्राम तरल एमडी।
  • कच्चा माल: एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला लगभग 45 किलो अन्य केमिकल।
  • हथियार: आरोपी प्रियांशु के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन।
  • वाहन व अन्य: एक होंडा कार और दो मोबाइल फोन।

नारकोटिक्स विंग की बड़ी कामयाबी, जांच तेज

Indore इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने ठोस और तरल दोनों अवस्थाओं में ड्रग्स जब्त कर आरोपियों को राउंडअप किया है। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस ड्रग्स को किन शहरों में सप्लाई करने वाले थे और इस गिरोह के तार किन अन्य बड़े तस्करों से जुड़े हैं। पुलिस अब उनके इंटरनेट सर्च इतिहास और कॉल डिटेल्स की भी पड़ताल कर रही है।

Read this: Dindori: कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, 100 आवेदनों पर त्वरित समाधान के निर्देश

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में