Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surajpur Skeleton Case

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Surajpur Skeleton Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बीच जंगल नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कर्री-कूप्पी के जंगल क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों ने जंगल में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला कई महीने पुराने लापता व्यक्ति से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Surajpur Skeleton Case: फरवरी से लापता था गोविंदगढ़ निवासी व्यक्ति, कपड़ों से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, बीते फरवरी माह में ओडगी थाना में मिथलेश राजवाड़े नामक युवक ने अपने पिता बरनसाय राजवाड़े निवासी गोविंदगढ़ के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आज जंगल में मिले कंकाल के कपड़ों को देखकर बेटे ने अपने पिता के रूप में पहचान की है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि जंगल का इलाका होने के कारण व्यक्ति की मौत भूख-प्यास या जंगली जानवरों के हमले से हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

read also: फिर बढ़ा America- Iran तनाव, दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले; ट्रंप ने न्यूक्लियर डील पर दिया बड़ा संकेत

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ के 20 जिलों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों