Gold Silver Price 26May2026 : नई दिल्ली, मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह कारोबार के दौरान सोना प्रति 10 ग्राम 800 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में 3800 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दिया।

सुबह करीब 10 बजे एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाला सोना 850 रुपये टूटकर 1,58,231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं जून डिलीवरी वाली चांदी 3,864 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,852 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव भी 490 रुपये घटकर 1,58,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी का खुदरा भाव करीब 2.85 लाख रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

Gold Silver Price 26May2026 : गिरावट की बड़ी वजह क्या रही?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार में हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका गहराई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक महंगाई बढ़ने पर केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रख सकते हैं। ऐसे माहौल में सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे कीमतों में नरमी आती है।

हालांकि सोमवार को डॉलर कमजोर होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद से सोने में अच्छी तेजी देखने को मिली थी।

Gold Silver Price 26May2026 : प्रमुख शहरों में सोने का भाव (सुबह 10 बजे)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

इंदौर ₹1,58,940 ₹1,45,700 ₹1,19,220
भोपाल ₹1,58,940 ₹1,45,700 ₹1,19,220
दिल्ली ₹1,59,040 ₹1,45,800 ₹1,19,320
मुंबई ₹1,58,890 ₹1,45,650 ₹1,19,170
कोलकाता ₹1,58,890 ₹1,45,650 ₹1,19,170
चेन्नई ₹1,61,250 ₹1,47,810 ₹1,24,010
लखनऊ ₹1,59,040 ₹1,45,800 ₹1,19,320
कानपुर ₹1,59,040 ₹1,45,800 ₹1,19,320
पटना ₹1,58,940 ₹1,45,700 ₹1,19,220
जयपुर ₹1,59,040 ₹1,45,800 ₹1,19,320

Gold Silver Price 26May2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत 0.7 प्रतिशत गिरकर 4537.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ 4538.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

दूसरी ओर चांदी में भी कमजोरी रही और इसका भाव 1.8 प्रतिशत गिरकर 76.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।

ये भी जानिए टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म