,

Dhamtari Temple Theft: धमतरी में मंदिरों को निशाना बना रहे चोर, भखारा शीतला मंदिर से लाखों की चोरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari Temple Theft

Dhamtari Temple Theft: दो दिन में दूसरी वारदात, मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार

Dhamtari Temple Theft: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दो दिनों के भीतर दूसरी बार शीतला माता मंदिर को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामला भखारा ग्राम स्थित शीतला माता मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से माता के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Dhamtari Temple Theft: लगातार मंदिर चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि सोमवार को मरौद क्षेत्र में भी मंदिर चोरी की घटना सामने आई थी और अब भखारा में दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही मंदिर चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोर सीधे पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read also: फिर बढ़ा America- Iran तनाव, दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमले; ट्रंप ने न्यूक्लियर डील पर दिया बड़ा संकेत