,

अहमदाबाद विमान हादसा: कैप्टन सुमित सभरवाल थे कमान में, DGCA ने जारी की जानकारी

BY: Yoganand Shrivastva

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान दुर्घटना हुई, जिसमें एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। हादसे के समय विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, जिनकी सहायता कर रहे थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर

DGCA की प्रारंभिक रिपोर्ट

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस दुर्घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा Boeing 787 Dreamliner (रजिस्ट्रेशन VT-ANB) विमान के साथ हुआ, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

DGCA के मुताबिक, “विमान ने रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 9 मिनट बाद ही विमान एक इमारत से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग प्रभावित हुए हैं।”

हादसे का पूरा घटनाक्रम

रिपोर्टों के अनुसार, विमान सिर्फ 600 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पाया था कि वह पास की एक इमारत से टकरा गया और जोरदार विस्फोट के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा आसपास की कई इमारतों और वाहनों पर गिरा, जिससे आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

11 साल पुराना था विमान

यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा निर्मित था और इसकी उम्र लगभग 11 वर्ष बताई जा रही है। यह 787 Dreamliner श्रेणी का विमान था, जिसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है।

इस विमान में इस्तेमाल होने वाली एडवांस कंपोज़िट मैटेरियल्स की वजह से इसका वजन कम होता है, जिससे यह ईंधन की कम खपत करता है और पर्यावरण के लिहाज़ से भी बेहतर माना जाता है। इसकी अधिकतम रेंज लगभग 8,500 नॉटिकल मील होती है, और इसमें 200 से 300 यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं।

फिलहाल, विमान हादसे की जांच जारी है और DGCA व अन्य विमानन एजेंसियाँ मिलकर घटना की विस्तृत तकनीकी समीक्षा कर रही हैं। हादसे की वास्तविक वजहों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा। वहीं, सरकार और एयर इंडिया द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट