BY: Yoganand Shrivastva
Maharashtra Farmer Suicide महाराष्ट्र के लातूर जिले में कर्ज और खेती से जुड़ी परेशानियों के बीच 28 वर्षीय किसान दत्ता सूर्यकांत कुंभार की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शिरूर अनंतपाल तालुका के अंकुलगा राणी गांव के रहने वाले दत्ता पर चार निजी वित्तीय संस्थानों से करीब 6 लाख 20 हजार रुपये का कर्ज था। खबर के मुताबिक, फसल बर्बाद होने और कर्ज चुकाने के दबाव के बीच उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुसाइड नोट में चार वित्तीय संस्थानों का किया उल्लेख
Maharashtra Farmer Suicide दत्ता ने आत्महत्या से पहले एक नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने कर्ज के कारण परेशान होने और फाइनेंस कंपनियों से दिक्कतों का जिक्र किया। नोट में उन्होंने Equitas Bank, Shriram Finance, Ring App और HDB Nilanga के नाम लिखे हैं। उन्होंने सरकार से कर्ज माफ करने और परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई।
मां, पत्नी और दो बच्चों के सामने आजीविका का संकट
Maharashtra Farmer Suicide दत्ता की मौत के बाद उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे पीछे रह गए हैं। परिवार के सामने अब आर्थिक और भविष्य से जुड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इस घटना ने सूखे, फसल नुकसान और कर्ज के दबाव से जूझ रहे किसानों की स्थिति को फिर चर्चा में ला दिया है।
पहले भी सूखे से प्रभावित किसानों की समस्याएं आईं सामने
Maharashtra Farmer Suicide इससे पहले सितंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लातूर के एक गांव में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया था। इस दौरान एक किसान नुकसान की बात करते हुए भावुक हो गया था। मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाकर सांत्वना दी थी और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।


