रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
UP Election 2027 : लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में बीजेपी की जीत की हूंकार भर दी है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में बीजेपी का कमल खिलेगा। उन्होंने यूपी में भाजपा की 300 सीटों से अधिक जीत का दावा किया है। कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ लड़े या अलग, भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। मौर्य ने विपक्ष को हराने का भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का कमल खिलेगा।

UP Election 2027 : केशव प्रसाद मौर्य की ललकार, ‘अबकी बार 300 पार’
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस चाहे एक साथ लड़े या नहीं, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा, कांग्रेस-सपा और पूरे विपक्ष को हराएगी और ‘सुरक्षा, विकास, सुशासन का कमल प्रदेश में खिलेगा। 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा केशव प्रसाद मौर्य पहले भी कर चुके हैं। लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले 300 सीटों पर जीत के मौर्य के बयान ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।
UP Election 2027 : केशव प्रसाद मौर्य की ललकार, ‘अबकी बार 300 पार’
• उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान
• 2027 विधानसभा चुनाव में अबकी बार फिर 300 पार
• 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा
• उत्तरप्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने का किया दावा
• सपा समेत पूरा विपक्ष 2027 से 2047 तक सत्ता से बाहर रहेगा
• विकास और सुशासन के दम पर फिर प्रचंड बहुमत मिलेगा
• प्रधानमंत्री का नेतृत्व, राज्य सरकार की नीतियों पर जनता को भरोसा
• सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ें या अलग-अलग फर्क नहीं पड़ता
UP Election 2027 : ‘सपा-कांग्रेस साथ लड़े या अलग-अलग, फर्क नहीं पड़ता’
बहरहाल अब बीजेपी का 300 पार का लक्ष्य कितना सफल होगा, इसका फैसला मतदाता करेंगे। फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने चुनावी चर्चा को तेज कर दिया है।अब नजर इस बात पर रहेगी कि बीजेपी अपने लक्ष्य के अनुरूप संगठन और चुनावी तैयारी को कैसे आगे बढ़ाती है।वहीं इस बयान के बाद दूसरे दलों के राजनीति बयान भी सामने आ गए हैं। कुल मिलाकर 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी की लड़ाई, भाजपा के 300 से अधिक सीटें जीतने के दावों तक पहुंच गई है।


