,

MP IAS-IPS Transfer : 5 IAS का तबादला, दिलीप यादव को मिली सागर की कमान, 4 IPS को भी नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नए कलेक्टरों की नियुक्ति

रिपोर्ट- आकाश सेन

MP IAS-IPS Transfer : भोपाल, मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सागर, सिवनी और देवास जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

MP IAS-IPS Transfer : दिलीप कुमार यादव को सागर की जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी नेहा मीना को देवास जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक आईएएस दिलीप कुमार यादव को सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंजू अरुण कुमार सिवनी जिले की नई कलेक्टर होंगी।

MP IAS-IPS Transfer : प्रतिभा पाल को पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके इस पद को अपर सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।

MP IAS-IPS Transfer : ऋतुराज बने सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव

आईएएस अधिकारी ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के तहत जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

MP IAS-IPS Transfer : 4 IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत सागर और देवास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, पुनीत गेहलोद की पदस्थापना भी पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। आदित्य मिश्रा को देवास जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी जानिए : Bhopal: सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, इस प्लानिंग से होगा विकास

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…