,

Jio Platforms IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 21.36% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Jio Platforms IPO Listing

BY: Yoganand Shrivastva

Jio Platforms IPO Listing जियो प्लेटफॉर्म्स ने 28 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर ₹1,119 के आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,358 पर सूचीबद्ध हुए। इस तरह आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को इश्यू प्राइस के आधार पर 21.36 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला। कंपनी का आईपीओ करीब ₹30,213 करोड़ का था, जिसे निवेशकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ।

शुरुआती कारोबार में ₹12.50 लाख करोड़ पहुंचा बाजार पूंजीकरण

Jio Platforms IPO Listing लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में करीब ₹12.50 लाख करोड़ पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब ₹15.89 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, भारती एयरटेल लगभग ₹12.05 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर थी। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज का संयुक्त बाजार पूंजीकरण करीब ₹28.40 लाख करोड़ बताया गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय और मुनाफे में बढ़ोतरी

Jio Platforms IPO Listing जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में कारोबार के मोर्चे पर भी वृद्धि दर्ज की। कंपनी का परिचालन से राजस्व 14.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1.47 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 15.1 प्रतिशत बढ़कर ₹30,049 करोड़ रहा। कंपनी का एबिटा 18.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹76,255 करोड़ पहुंच गया, जबकि एबिटा मार्जिन 51.9 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईपीओ से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की करीब 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ईशा और आकाश अंबानी ने जताया संस्थानों का आभार

Jio Platforms IPO Listing जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के अवसर पर रिलायंस रिटेल की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने अपने दादा धीरूभाई अंबानी के ‘ग्रोथ इज लाइफ’ के विचार को याद किया। उन्होंने कहा कि यह लिस्टिंग अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि एक वादा है। उन्होंने निवेशकों का भरोसा बनाए रखने और कंपनी की विकास यात्रा जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने आईपीओ की प्रक्रिया में सहयोग के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और अन्य संबंधित संस्थानों का आभार जताया।

Read this: Lucknow: इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…