,

MP Religious Tourism : धार्मिक लोक बन रहे मध्यप्रदेश की पहचान, धर्म, संस्कृति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था का संगम

MP Religious Tourism Baglamukhi DeviLok

MP Religious Tourism : धार्मिक विरासत से पर्यटन, युवाओं को रोजगार और आर्थिक विकास

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

MP Religious Tourism : भोपाल, मध्यप्रदेश की पहचान उसके धार्मिक स्थलों, प्राचीन मंदिरों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से रही है। अब इन्हीं आस्था के केंद्रों को व्यवस्थित पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने की पहल की जा रही है। उज्जैन का महाकाल लोक हो, सलकनपुर का देवी लोक या नलखेड़ा में प्रस्तावित मां बगलामुखी देवी लोक इन परियोजनाओं के जरिए धार्मिक विरासत को नया स्वरूप देने की कोशिश है।क्योंकि धार्मिक स्थलों का विकास केवल दर्शन और पूजा की सुविधाओं तक सीमित नहीं है।

MP Religious Tourism : आस्था लोक से बढ़ा, पर्यटन और रोजगार

MP Religious Tourism : श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने पर स्थानीय होटल, परिवहन, भोजनालय, प्रसाद, पूजा सामग्री और छोटे कारोबारों को भी अवसर मिल सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

MP Religious Tourism : धार्मिक विरासत का विस्तार, आस्था के लोकों से बढ़ेगा, पर्यटन और रोजगार

MP Religious Tourism : मध्यप्रदेश की पहचान… धार्मिक आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपराओं से है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास और नए आकर्षणों के निर्माण से पर्यटन को विस्तार देने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।आस्था के केंद्र जब पर्यटन के आकर्षण बनते हैं, तो उनके साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था की उम्मीदें भी बढ़ती हैं।ऐसे में प्रदेश के लिए सरकार की मंशा यही है कि धार्मिक विरासत का विकास, रोजगार, स्थानीय कारोबार और टिकाऊ पर्यटन के लाभों में भी तब्दील हो।

MP Religious Tourism

MP Religious Tourism : युवाओं को रोजगार, छोटे कारोबारियों पर फोकस

राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 से अधिक धार्मिक स्थलों को दिव्यलोक बनाने का संकल्प लिया है इसमें श्रीराम की नगरी ओरछा, उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम, चित्रकूट धाम भी शामिल हैं। धार्मिक लोकों का निर्माण सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ प्रदेश के पर्यटन मानचित्र को विस्तार देने का माध्यम बन रहा है। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, सुविधाओं का रखरखाव और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी अहम होगी। धार्मिक पर्यटन का विस्तार केवल श्रद्धालुओं की संख्या तक सीमित नहीं है।

MP Religious Tourism : पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।इससे स्थानीय युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मां बगलामुखी देवी लोक” के पहले चरण में होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। कहा कि मां बगलामुखी देवी लोक आस्था, अध्यात्म, श्रद्धा और धार्मिक

मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई धार्मिक लोकों और आध्यात्मिक कॉरिडोर का विकास कर रही है। इनमें कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कई निर्माणाधीन, स्वीकृत या प्रस्तावित हैं।

• श्री महाकाल लोक — उज्जैन, श्री हनुमान लोक — जामसांवली, पांढुर्णा
• श्री पशुपतिनाथ लोक — मंदसौर, देवी लोक — सलकनपुर, सीहोर
• श्री रामराजा लोक — ओरछा, निवाड़ी, मां नर्मदा महालोक — अमरकंटक
• श्री परशुराम लोक — जानापाव, इंदौर जिला, मां बगलामुखी देवी लोक — नलखेड़ा, आगर-मालवा
• पीतांबरा माई महालोक — दतिया, देवी अहिल्या लोक — महेश्वर
• मां शारदा लोक — मैहर, जागेश्वरी माता लोक — चंदेरी, अशोकनगर
• कामदगिरि परिक्रमा पथ — चित्रकूट, जुगल किशोर सरकार लोक — पन्ना
• एकात्म धाम — ओंकारेश्वर, बाबा बैजनाथ लोक — आगर-मालवा

धार्मिक आस्था… समृद्ध संस्कृति… और गौरवशाली परंपराएं। मध्यप्रदेश की पहचान सदियों से इन विशेषताओं से जुड़ी रही है। अब धार्मिक लोकों और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के जरिए इस विरासत को नया स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है।मध्यप्रदेश में धार्मिक लोकों का निर्माण आस्था, संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ने की पहल है। अब इन परियोजनाओं की सफलता इस बात से भी आंकी जाएगी कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को कितना लाभ पहुंचाती हैं और रोजगार के कितने टिकाऊ अवसर तैयार करती हैं।

MP Religious Tourism : विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी लोक

• माँ बगलामुखी के आशीर्वाद से नलखेड़ा में ‘देवी लोक’ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
• आस्था, अध्यात्म, धार्मिक पर्यटन का बड़ा केन्द्र बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक
• मां बगलामुखी देवी लोक के पहले चरण में होने वाले काम
• 85.40 करोड़ रुपये की लागत से किए जाएंगे भव्य निर्माण कार्य
• 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा मुख्य मंदिर का निर्माण

• लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा भव्य देवी लोक
• मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी
• मंदिर के गर्भगृह, ऊपरी संरचना,पत्थर की क्लैडिंग का कार्य सम्मिलित
• धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक यज्ञों के लिए 220 यज्ञ शालाएं
• 625 वर्गमीटर क्षेत्र में गौशाला का निर्माण किया जाएगा

• श्रद्धालुओं के दर्शन व्यवस्था के लिये मंदिर कॉरिडोर, प्रांगण का विकास
• विशिष्ट अतिथियों के लिये आवश्यक सुविधाओं के साथ वीवीआईपी भवन
• परिसर में 4 भव्य मुख्य प्रवेश द्वार, परिसर की सुरक्षा के लिये बाउंड्री वॉल
• आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत आंतरिक एवं बाहरी विद्युत व्यवस्था

• फसाड लाइटिंग, बाहरी प्लंबिंग, अग्निशमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाएं
• नलखेड़ा आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
• लखुंदर नदी के तटों पर सुंदर और भव्य घाट बनाए जाएंगे
• आमला से नलखेड़ा तक 14 किमी मार्ग को 55 करोड़ रूपए से बना रहे फोरलेन

• मां बगलामुखी देवी लोक आस्था के साथ धार्मिक पर्यटन का बनेगा बड़ा केन्द्र
• मां बगलामुखी देवी लोक के विकास कार्यों को दी जा रही है गति
• लखुंदर नदी पर 13.77 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण
• धार्मिक लोग की सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी भी की जा रही मजबूत
• बाबा बैजनाथ का भी बन रहा है भव्य-दिव्य धाम

ये भी जानिए : MP Cabinet Decisions : ₹8,225 करोड़ से होगा मध्य प्रदेश का विकास, सीएम मोहन ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…