UP MLC Election Results उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक घोषित नतीजों और उपलब्ध रुझानों के अनुसार, दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर करीबी स्थिति बनी हुई है।
भाजपा ने चार सीटों पर दर्ज की जीत
UP MLC Election Results अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें लखनऊ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ स्नातक और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने वाराणसी शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है।
चार सीटों पर सपा और दो पर भाजपा आगे
UP MLC Election Results रुझानों के अनुसार, समाजवादी पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। इनमें इलाहाबाद-झांसी स्नातक, वाराणसी स्नातक, लखनऊ स्नातक और आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। दूसरी ओर, भाजपा दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनमें आगरा स्नातक और गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
कुल आंकड़ों में भाजपा को छह और सपा को पांच सीटों पर बढ़त
UP MLC Election Results घोषित नतीजों और मौजूदा रुझानों को मिलाकर भाजपा छह सीटों पर और समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर जीत या बढ़त की स्थिति में दिखाई दे रही है। हालांकि, जिन सीटों के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, वहां अंतिम नतीजों के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।


