,

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Madhupur House Theft

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी मोड़ के पास भारतीय सेना में कार्यरत जवान अब्दुल रज्जाक के बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। मामले में जवान की पत्नी इशरत जबीन ने मधुपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

अलमारी से आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप

Madhupur House Theft आवेदन के अनुसार, परिवार दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे अज्ञात लोग मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। आरोप है कि संदिग्धों ने अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी करने की कोशिश की।

पड़ोसी की नजर पड़ते ही भागने लगे संदिग्ध

Madhupur House Theft इसी बीच पड़ोस में रहने वाले अली उमर की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। उसने शोर मचाया और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घबराए संदिग्ध छत से कूदकर भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि एक अन्य व्यक्ति सामान लेकर फरार हो गया।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ

Madhupur House Theft पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और फरार व्यक्ति की तलाश सहित घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Read this: Russia Ukraine युद्ध के बीच सीमित युद्धविराम लागू, मेलानिया ट्रंप ने दी जानकारी; खेरसॉन में मानवीय मदद पहुंचाने की तैयारी

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…