,

कटरा में भूस्खलन के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला: संवेदनशील इलाके के होटल और दुकानों को खाली करने का आदेश

BY: Yoganand Shrivastva

कटरा (जम्मू-कश्मीर): माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कटरा प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया है।

भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से वैष्णो देवी यात्रा लगातार छठे दिन भी बंद रही। गौरतलब है कि 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।


कई जगह धंसी सड़कें, खतरे में जानमाल

एसडीएम कटरा पीयूष धोत्रा ने बताया कि हाल की बारिश और मौसम की खराबी के चलते कटरा उपखंड में कई जगह बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है।

  • बालिनी पुल और कदमल स्थित शान मंदिर के पास भारी नुकसान दर्ज किया गया है।
  • कुछ इलाकों में सड़कें धंस चुकी हैं, जिससे आने वाले दिनों में और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
  • इन परिस्थितियों में पहाड़ी पर स्थित होटल और व्यावसायिक इमारतें असुरक्षित हो गई हैं।

होटल और दुकानों की सुरक्षा जांच जरूरी

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एशिया चौक से बालिनी पुल और बालिनी पुल से दर्शनी ड्योढ़ी तक का इलाका संवेदनशील है। यहां मौजूद धर्मशालाएं, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।
अब इन सभी इमारतों की सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। कार्यकारी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) से सुरक्षा प्रमाण पत्र मिलने तक इन प्रतिष्ठानों को चालू रखने की अनुमति नहीं होगी।


आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई

एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत यह आदेश जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन न करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे