,

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर दिलीप मांझी बाल-बाल बचे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Accident in Bokaro Steel Plant, worker Dilip Manjhi narrowly escaped

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में एक बार फिर हादसा हो गया। इस हादसे में मजदूर दिलीप मांझी की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में चल रहा है।

काम के दौरान अचानक हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को काम के दौरान प्लांट के एक क्रेन का हुक अचानक से जमीन पर गिर गया। हुक गिरने के बाद उछलते हुए करीब 25 मीटर दूर पहुंचा और वहीं मौजूद मजदूर दिलीप मांझी पर जा गिरा। हादसे में दिलीप मांझी को ठुड्डी और कंधे के नीचे गंभीर चोटें आई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्लांट में लगातार हो रहे हादसों से मजदूरों में दहशत का माहौल है। श्रमिक संगठन और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे हादसों के कारण मजदूरों की जान हर समय खतरे में रहती है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल दिलीप मांझी को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा