,

Shivpuri बड़ी कार्रवाई: रेप केस में फरार AAP विधायक पठानमाजरा शिवपुरी से गिरफ्तार, पटियाला पुलिस ने ग्वालियर संभाग में दी दबिश

Shivpuri

Report: Jaypal jaat

Shivpuri पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पठानमाजरा पिछले कई महीनों से दुष्कर्म और धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे थे। पटियाला पुलिस की एक विशेष टीम ने शिवपुरी में घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया।

Shivpuri सितंबर 2025 से चल रहे थे फरार

विधायक पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को पटियाला में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वे लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। आखिरकार, ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में उनके छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Shivpuri क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि वह साल 2013-14 में पठानमाजरा के संपर्क में आई थी। महिला का दावा है कि विधायक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक गुमराह किया और उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने लंबी जांच के बाद पिछले साल एफआईआर दर्ज की थी।

Shivpuri पटियाला ले जा रही है पुलिस

शिवपुरी से गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की टीम पठानमाजरा को सड़क मार्ग से पटियाला ले जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके। सनौर से पहली बार विधायक बने पठानमाजरा की इस गिरफ्तारी ने आम आदमी पार्टी के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Read this: Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर प्रशासनिक गलियारों में उत्साह: मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं