खैरागढ़ गणेश विसर्जन झांकी में चाकूबाजी से युवक की हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A young man was killed by stabbing in Khairagarh Ganesh immersion tableau

रिपोर्ट- लक्की भांडेकर

नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। झांकी में नृत्य के दौरान हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जिसमें दीपक यादव नामक युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

घटना कैसे हुई

यह वारदात 8 सितंबर की सुबह सांस्कृतिक भवन के पास हुई। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान जब लोग नृत्य कर रहे थे, तभी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा बढ़ गया। इस बीच नाबालिग आरोपी ने दीपक यादव पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद घायल दीपक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अब पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है, जिसके बाद उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा।

यह घटना गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर पर हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन