रेगिस्तान का एक अनोखा पेड़, जिसकी उम्र होती है 450 साल, जानिए, बाइबल से जुड़ाव की कहानी…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
a unique tree in the desert

जोशुआ का पेड़ रेगिस्तान में ऊगने वाला अनोखा पेड़ है। ये अपनी लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। इस पेड़ को बाइबल के जोशुआ किरदार के आधार पर मोरोन जाति के लोगों ने माजवा रेगिस्तान से गुजरते समय दिया था। लेकिन अपने अस्तित्व से संघर्ष कर रही इस प्रजाति का प्रजनन बहुत ही मुश्किल से होता है। जिसमें युक्का पतंगों की अहम भूमिका होती है। दुनिया में कुछ पेड़ देखने में अजीब हैं लेकिन ये अपनी अनोखी खूबियों के लिए अलग ही दिखाई देते हैं। उनमें से जोशुआ भी है। वनस्पति में एक अनूठी प्रजाति जोशुआ वृक्ष युक्का ब्रेविफोलिया या युक्का पाम, आदि नाम से भी जाना जाता है। रेगिस्तान में ठूंठ सा दिखने वाला पेड़ बहुत ही लंबा जीवन जीता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया, एरीजोना, उटाह और नेवेदा में मिलने वाला युक्का ब्रवेफोलिया 400 से 1800 मीटर की ऊंचाई के रेगिस्तान में मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी की वैसे तो युक्का ब्रवेफोलिया या जोशुआ पेड़ को लोग पेड़ पुकारते हैं, लेकिन असल में ये पेड़ है ही नहीं. यह वास्तव में पौधा है, लेकिन दिखता पेड़ जैसा है। बड़ा आकार होने की वजह से ही लोग इसे पेड़ पुकारते हैं।

ये बड़ी आजीब बात है कि जोशुआ पेड़ हर साल केवल दो से तीन इंच या औसतन 7.6 सेमी ही लंबा होता है। ये 15 से 40 फुट, यानी 5 से 12 मीटर तक लंबे होते हैं। इनका व्यास एक तिहाई से एक मीटर तक होता है। सबसे लंबा पौधा 15 मीटर तक का देखा गया है। वैसे तो ये पौधे बीज से ही पनपते हैं, लेकिन कई जगह ये किसी पौधे का पास तने से भी पनपते देखे गए हैं। इससे अपनी पूरी ऊंचाई हासिल करने में ही 50 से 60 साल का समय लग जाता है। इनके तने में छोटे फाइबर के रेशे होते हैं और सालाना छल्लों की पूरी तरह से अभाव होते है। बताया जाता है कि सबसे पुराने जोशुआ पेड़ की उम्र 1000 साल की थी। लेकिन इसका प्रमाण नहीं है। लेकिन वैज्ञानिक इनकी औसत उम्र करीब 450 से 500 साल बताते हैं।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों