मणिपुर के पहाड़ी इलाकों से बरामद हुआ हथियारों का बड़ा जखीरा: सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 203 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक मिले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंफाल,मणिपुर में हिंसा और अवैध हथियारों की बढ़ती समस्या के बीच सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की संयुक्त टीमों ने राज्य के पहाड़ी जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

यह संयुक्त ऑपरेशन तीन और चार जुलाई की दरम्यानी रात को टेंग्नौपाल, कांगपोकपी, चंदेल और चुराचांदपुर जिलों के दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में अंजाम दिया गया। इस दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की, जिससे भारी मात्रा में युद्धस्तर के हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा हाथ लगा।

बरामद हथियारों का विवरण:

इस तलाशी अभियान के दौरान निम्नलिखित हथियार जब्त किए गए:

  • इंसास राइफल: 21
  • एके सीरीज राइफल: 11
  • सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR): 26
  • स्नाइपर राइफल: 2
  • कार्बाइन: 3
  • पीटी 303 राइफल: 17
  • 51 मिमी मोर: 2
  • एमए असॉल्ट राइफल: 2
  • एम-79 ग्रेनेड लॉन्चर: 3
  • स्कोप लगी राइफल: 1
  • सिंगल शॉट ब्रीच लोडेड राइफल: 18
  • सिंगल बैरल बोल्ट एक्शन राइफल: 11
  • विदेशी पिस्तौल: 6
  • पॉइंट 22 कैलिबर राइफल: 1
  • लेथोड ग्रेनेड लॉन्चर: 2
  • सिंगल बोर बंदूकें: 25
  • देसी पिस्तौल: 3
  • मज़ल लोडेड राइफल: 4
  • अन्य सिंगल बोर हथियार: 6
  • पोम्पी गन: 38
  • अन्य लेथोड: 1

कुल हथियारों की संख्या: 203

बरामद गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री:

  • 5.56 मिमी राउंड: 29
  • 7.62 मिमी राउंड: 80
  • आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस): 30
  • हैंड ग्रेनेड: 10
  • पोम्पी शेल्स: 9
  • लेथोड ग्रेनेड्स: 2

अभियान का उद्देश्य और महत्व:

मणिपुर पुलिस का कहना है कि यह तलाशी अभियान राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों को कमजोर करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था। पुलिस के अनुसार, ये हथियार राज्य में हिंसा फैलाने के इरादे से छिपाकर रखे गए थे।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में