,

सागर रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर पकड़ा गया, यात्रियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

रिपोर्टर: मुकुल शुक्ला

सागर। सागर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों की भीड़ ने एक बच्चा चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी कटनी–बीना मेमो ट्रेन में एक मासूम बच्चे को लेकर जा रहा था। बच्चे के लगातार रोने पर जब आरोपी उसे मारने-पीटने लगा तो यात्रियों को शक हुआ और उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने ट्रेन में ही आरोपी को काबू में कर उसके हाथ बांध दिए। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। जैसे ही ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची, यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा और उसे शांत कराया।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने मकरोनिया स्टेशन के पास से बच्चे का अपहरण किया था और ट्रेन के जरिये फरार होने की कोशिश कर रहा था। आरोपी सागर जिले के गौरझामर इलाके का रहने वाला है, जबकि मासूम बच्चा मकरोनिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सागर जीआरपी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। बच्चे के परिवार को सूचना दे दी गई है और उन्हें सागर बुलाया गया है। फिलहाल इस घटना ने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उनकी सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से टल गई।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…