सीएम डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Mohan Yadav on Bihar tour today, will hold public meetings in support of BJP candidates

By: Vijay Nandan

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर हैं। वे कुम्हरार और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। डॉ. मोहन यादव आज कदमकुआं के पार्वती स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। वे कुम्हरार से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम क्षेत्र से सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और रणनीति सत्र भी करेंगे।

पीएम मोदी की रणनीति पर चल रहे हैं सीएम मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कार्यकर्ताओं को संदेश दिया था कि “पार्टी तभी जीतती है, जब हर बूथ मजबूत होता है। इस संदेश के साथ कार्यकर्ताओं को यह भी प्रेरित किया गया कि हर बूथ पर एक मोदी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिहार में भाजपा के लिए प्रचार की कमान संभाली है।

स्टार प्रचारक के रूप में पहचान

डॉ. मोहन यादव भाजपा संगठन में स्टार प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में भाजपा के पक्ष में प्रभावशाली प्रचार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने हरी नगर, मुस्तफाबाद, मालवीय नगर, विकासपुरी, उत्तम नगर, रोहिणी, नांगलोई जैसी सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से अधिकतर सीटों पर पार्टी को जीत मिली।

लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था, जिनमें देवरिया और रॉबर्ट्सगंज की सीटें शामिल हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी चला सीएम डॉ. मोहन यादव का जादू, हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने भिवानी, दादरी, तोशाम, झज्जर और बवानीखेड़ा सीटों पर जनसभाएं की थी। इनमें से चार सीटें भाजपा के खाते में आई थी। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के सांबा क्षेत्र में उनके प्रचार का असर देखने को मिला, जहां भाजपा ने जीत हासिल की।

क्यों खास हैं मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की यह राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

सीएम मोहन यादव की लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ ने उन्हें भाजपा के शीर्ष प्रचारकों की सूची में शामिल कर दिया है। अब देखना होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी यह सक्रियता पार्टी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है।

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर