IND W vs NZ W: भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुई न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, टीम इंडिया 59 रन से जीती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS NZ

महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और 59 रनों से जीत दर्ज कर ली। भारत इस जीत के साथ सीरीज में अब 1-0 से आगे हो गया। अब टीम की नजर दूसरे मैच पर है, जिसमें वह अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मंधाना ने किया नेतृत्व
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में खेलने उतरी थी। मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से बताया गया था कि उन्हें चोट के कारण आराम दिया गया है। उनकी जगह स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया और भारत को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 44.3 ओवर में 227 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 40.4 ओवर में 168 के स्कोर पर सिमट गई।

दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
पहले वनडे मैच में भारत की दो महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। इनमें दाएं हाथ की बल्लेबाज तेजल हसबनिस और तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर शामिल हैं। स्मृति मंधाना ने दोनों को डेब्यू कैप थमाई। अपने करियर के पहले वनडे में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को बढ़त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope 25 May 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit