,

UP: मिशन शक्ति फेज-5: 11वीं की छात्रा कृति मिश्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी, जनता की समस्याओं को सुना

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP: मिशन शक्ति फेज-5: 11वीं की छात्रा कृति मिश्रा बनी एक दिन की जिलाधिकारी, जनता की समस्याओं को सुना

Reporter: Umang Pandey, Edit By: Mohit Jain

बस्ती,यूपी : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बस्ती जिले में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनोखी पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा कृति मिश्रा को “एक दिन की जिलाधिकारी” बनाया गया।

कृति मिश्रा ने डीएम की कुर्सी संभालते ही पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय में जनसुनवाई की, जहाँ आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कृति ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डीएम कोर्ट में वादों की सुनवाई भी की।

कृति ने क्या कहा ?

कृति मिश्रा ने कहा, “मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यह बालिकाओं को नेतृत्व और निर्णय क्षमता का अवसर देता है। इस अनुभव ने मुझे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर दिया।”

इस पहल से न सिर्फ छात्राओं में प्रशासनिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि यह युवाओं में समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहित करती है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त