,

MCB जिले में रेत माफियाओं का आतंक, अवैध उत्खनन से सरकार को नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sand mafia wreaks havoc in MCB district, causing losses to the government due to illegal mining.

BY- ISA AHMAD

एमसीबी जिले में रेत माफियाओं का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले के कई इलाकों में रेत का अवैध उत्खनन खुलेआम जारी है। ताजा मामला ग्राम पंचायत बंजी के वार्ड क्रमांक 13 से सामने आया है, जहां नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से मध्य प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में भंडारण किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेत माफिया प्रतिदिन कई ट्रैक्टरों के जरिए नदी से रेत निकालकर मध्य प्रदेश के रेत भंडारण स्थलों तक पहुंचा रहे हैं, जिसके बाद वहां से इसे ऊंचे दामों में बेचा जाता है। इस अवैध कारोबार के चलते सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में खनिज विभाग पूरी तरह मौन दिखाई दे रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण रेत माफिया बेखौफ होकर कारोबार चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर अंकुश लग सके।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त