ग्वालियर पुलिस ने पकड़े 8 संदिग्ध बांग्लादेशी, दस्तावेजों में गड़बड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने महाराजपुरा इलाके से 8 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और अवैध रूप से ग्वालियर में किराए के मकान में रह रहे थे।


दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास ग्वालियर या भारत की नागरिकता के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। कुछ दस्तावेज ग्वालियर से बनाए गए थे, जबकि कुछ में बांग्लादेश का उल्लेख था। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि अगर दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई जाती है, तो इन सभी को बैक टू बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।


हरियाणा पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, इन संदिग्धों के रिश्तेदार पहले हरियाणा के पानीपत में पकड़े गए थे। हरियाणा पुलिस की जानकारी के आधार पर ग्वालियर पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल सभी संदिग्ध महाराजपुरा पुलिस की निगरानी में हैं।


मकान और रहने की स्थिति

यह लोग सानपुर एंक्लेव के पास एक मकान में रह रहे थे। मकान किसी कबाड़ इकट्ठा करने वाले का था और इसे उन्होंने 15,000 रुपए महीने के किराए पर लिया था। इस परिवार में सबसे पहले मोहम्मद शरीफ ग्वालियर आया था और बाद में उसने बाकी सदस्यों को बुला लिया।


पूछताछ जारी

ग्वालियर पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) भी इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक