बहराइच की सविता वर्मा ने रचा इतिहास, फिलीपींस में 48th मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीता ‘मिसेज़ सेंसेशन’ का ताज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich's Savita Verma created history by winning the title of 'Mrs. Sensation' at the 48th Mrs. Universe pageant in the Philippines.

रिपोर्ट: शबीहुल हसनैन, एडिट- विजय नंदन

फिलीपींस में आयोजित 48वीं मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करते हुए बहराइच की सविता वर्मा ने “मिसेज़ सेंसेशन” का ताज अपने नाम किया है। सविता की इस उपलब्धि से पूरे बहराइच में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रतियोगिता का आयोजन: यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक फिलीपींस में आयोजित हुई थी, जिसमें 120 देशों की प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया। सविता वर्मा ने अपनी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति, व्यक्तित्व और योगाभ्यास से सभी का दिल जीत लिया। सविता वर्मा पेशे से टीचर और योगा ट्रेनर हैं। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि भारत की नारी शक्ति की पहचान भी है। फिलीपींस से देर रात बहराइच लौटने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवार, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने सविता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

सविता वर्मा: “मैंने सपना देखा था कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करूं। आज वो सपना पूरा हुआ है। ये ताज मेरे देश की हर उस महिला को समर्पित है, जो खुद पर विश्वास रखती है।

48वीं मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता विवाहित महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय मंच

फिलीपींस में इस साल 48वीं मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य सुंदरता के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को सम्मान देना है।

इस प्रतियोगिता में 120 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। हर देश की प्रतिभागी ने अपनी संस्कृति, परंपरा और व्यक्तिगत पहचान को मंच पर पेश किया। एक हफ्ते तक चली इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न राउंड में भाग लिया जैसे नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड।

फिलीपींस में आयोजित इस आयोजन में दुनिया भर की महिलाओं ने अपने हुनर और सोच से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता इस बात का उदाहरण है कि विवाहित महिलाएं भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

भारत की सविता वर्मा ने इस बार मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिसेज़ सेंसेशन” का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से न केवल भारत का नाम रोशन हुआ बल्कि यह संदेश भी गया कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला