बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, आज शाम दिल्ली में होगा औपचारिक ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, आज शाम दिल्ली में होगा औपचारिक ऐलान

BY: MOHIT JAIN

सूत्रों के अनुसार, बिहार में एनडीए ने सीटों का फॉर्मूला तय कर लिया है। नीतीश कुमार की जेडीयू 101 सीट, बीजेपी 100 सीट, चिराग पासवान की LJP 26, जीतन राम मांझी की HAM 7 और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जेडीयू बनेगी बिग ब्रदर
एनडीए में यह फॉर्मूला तय होने के बाद जेडीयू गठबंधन की प्रमुख पार्टी मानी जा रही है। आज शाम दिल्ली में औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

मांझी पटना से दिल्ली रवाना
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे का फैसला आज होना है। वे दिल्ली जा रहे हैं और गठबंधन के निर्णय का इंतजार करेंगे।

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर विवाद
इस बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 12 अक्टूबर तक का अल्टीमेट दिया है।

बीजेपी की दिल्ली बैठक
आज दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें जेपी नड्डा, अमित शाह और बिहार बीजेपी के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों और सीट बंटवारे पर फाइनल निर्णय की संभावना है।

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा,आज होगा खुलासा

गठबंधन के सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों पर मुख्य सहमति बन चुकी है। वहीं, एलजेपी (रामविलास) को करीब 25 से 26 सीटें, हम पार्टी (जीतन राम मांझी) को 7 से 8 सीटें और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) को 5 से 6 सीटें मिलने की संभावना है।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा आज शनिवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

एनडीए इस ऐलान के ज़रिए यह दिखाना चाहता है कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल सम्मानजनक हिस्सेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। बीजेपी सूत्रों ने बताया, “यह सीट शेयरिंग सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि सम्मान और सहयोग की भावना का फार्मूला है। ऐसा माना जा रहा है कि सीटों के ऐलान के साथ ही एनडीए अपना पहला संयुक्त प्रचार अभियान भी शुरू कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन और जनसुराज की तैयारियों पर भी एनडीए के बड़े नेता पलटवार करने की रणनीति बना रहे हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला