सागर रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर पकड़ा गया, यात्रियों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: मुकुल शुक्ला

सागर। सागर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों की भीड़ ने एक बच्चा चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी कटनी–बीना मेमो ट्रेन में एक मासूम बच्चे को लेकर जा रहा था। बच्चे के लगातार रोने पर जब आरोपी उसे मारने-पीटने लगा तो यात्रियों को शक हुआ और उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने ट्रेन में ही आरोपी को काबू में कर उसके हाथ बांध दिए। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। जैसे ही ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची, यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा और उसे शांत कराया।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने मकरोनिया स्टेशन के पास से बच्चे का अपहरण किया था और ट्रेन के जरिये फरार होने की कोशिश कर रहा था। आरोपी सागर जिले के गौरझामर इलाके का रहने वाला है, जबकि मासूम बच्चा मकरोनिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सागर जीआरपी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। बच्चे के परिवार को सूचना दे दी गई है और उन्हें सागर बुलाया गया है। फिलहाल इस घटना ने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उनकी सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से टल गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और