,

नरहरपुर में बारिश बनी आफत, धान की फसल पर संकट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rain becomes a disaster in Narharpur, paddy crop in danger

REPORT- CHANDRABHAN SAHU, BY- ISA AHMAD

नरहरपुर विकासखंड के बासनवाही क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों में धान की फसल पर महूँ, झुलसा और तना छेदक जैसे खतरनाक कीटों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बालियाँ झुकने लगी हैं और खेत पानी से भर चुके हैं।

दवा का छिड़काव भी नहीं कर पा रहे किसान

लगातार हो रही बारिश के कारण किसान अपनी फसल पर दवा का छिड़काव भी नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन फसल में रोग और कीटों का असर और तेज़ी से फैल रहा है। कई खेतों में धान की बालियाँ सड़ने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

फसल चौपट होने का खतरा

किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आने वाले दिनों में पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। खेतों में खड़े धान की फसल धीरे-धीरे पीली पड़ने लगी है, जिससे उत्पादन पर गहरा संकट मंडरा रहा है।

किसानों की चिंता बढ़ी

लगातार बढ़ रही समस्या से किसानों में भारी चिंता है। उनका कहना है कि इस बार अगर फसल चौपट हुई तो आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ जाएगी। कई किसान कर्ज पर खेती कर रहे हैं और अब उन्हें अपनी मेहनत डूबने का डर सताने लगा है।

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले