रिपोर्ट: प्रशांत जोशी | कांकेर
कांकेर जिले के कोदा गांव से एक अद्भुत और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई है। यहां त्रिकुटी तालाब की खुदाई के दौरान हनुमान जी की एक प्राचीन मूर्ति मिली।
सपने में मिला संकेत
सूत्रों के मुताबिक, कांकेर जिले की भुनेश्वरी माता को सपने में इस स्थान के बारे में संकेत मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खुदाई शुरू की। जैसे ही मूर्ति बाहर आई, पूरे इलाके में “जय श्री राम” के जयकारे गूंज उठे।
भक्तों में उत्साह
मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही भक्तों की भारी भीड़ मौके पर जुटने लगी। गांव के लोग इस खोज को शुभ संकेत मान रहे हैं और लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रशासन की सतर्कता
ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और सुरक्षा के इंतजाम तेज कर दिए।






