,

गरियाबंद: तेज बहाव के बीच युवक ने जान जोखिम में डालकर बनाई रील

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gariaband: A young man risked his life to make a reel amidst strong currents.

REPORT- NEMICHAND BANJARE

BY- ISA AHMAD

गरियाबंद ब्रेकिंग। जिले के राजिम त्रिवेणी संगम एनीकेट पर एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज पानी के बहाव के बीच रील बनाने की खतरनाक हरकत की। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद त्रिवेणी संगम का जलस्तर काफी बढ़ गया है, बावजूद इसके युवक सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के लिए जान जोखिम में डाल रहा है।

उफनती नदी और खतरनाक स्टंट

  • युवक तेज बहाव के बीच एनीकेट के ऊपर खड़ा होकर वीडियो शूट करता दिखाई दिया।
  • नदी का जलस्तर बढ़ने से दुर्घटना का खतरा और भी ज्यादा है।
  • लोग इसे देखकर चिंता जता रहे हैं कि इस तरह की हरकत कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। एनीकेट जैसे खतरनाक स्थानों पर बैरिकेटिंग और गश्त की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के लिए खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया में लोकप्रियता पाने के लिए युवक खतरनाक स्टंट करने लगे हैं। लेकिन इस तरह की हरकतें उनकी जान को जोखिम में डाल रही हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ा रही हैं।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी