लोरमी: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 5.23 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lormi: Deputy CM Arun Sao inaugurated development works worth Rs 5.23 crore.

रिपोर्ट- सुधेश पांडेय

BY- ISA AHMAD

लोरमी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, शहर समागम” एवं “स्वच्छता संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शुक्रवार को लोरमी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम ने कबीर भवन में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार कार्य का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। साथ ही, उन्होंने नगर के विकास को गति देने हेतु 5.23 करोड़ रुपये की लागत के तीन नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

जिन परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन

  • नगर उद्यान निर्माण कार्य
  • बाबाधाम मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य
  • ब्राह्मणपारा मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य

इन परियोजनाओं के पूरे होने से नगर की सुंदरता में वृद्धि होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डिप्टी सीएम का संबोधन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप लोरमी क्षेत्र का व्यवस्थित विकास करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें और लोरमी को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में सहयोग दें, ताकि स्वच्छता के मामले में लोरमी प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सके।

उन्होंने यह भी बताया कि बीते 20 महीनों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, और आने वाले समय में भी कई नई योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, विनय साहू, पार्षदगण, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,