,

मरवाही में पंचायत सचिव-सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों का आमरण अनशन

- Advertisement -
Ad imageAd image
In Marwahi, Panchayat Secretary and Sarpanch are accused of corruption, villagers go on hunger strike

संवाददाता – प्रयास कैवर्त

सरकार जहां पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि उपलब्ध कराती है, वहीं जमीनी हकीकत कई बार इसके उलट तस्वीर दिखाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के ग्राम पंचायत परासी से, जहां सरपंच और सचिव पर 15वीं वित्त आयोग की राशि में फर्जी बिल लगाकर 7 लाख 50 हजार रुपए के गबन का गंभीर आरोप लगा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल

सरपंच–सचिव के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मरवाही कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन महीने पूर्व ही इस मामले की शिकायत जनपद पंचायत सीईओ, जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक की गई थी, लेकिन अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जमीनी स्तर पर काम अधूरे

ग्रामीणों का कहना है कि जिन कामों का भुगतान कागजों पर दिखाया गया है, उनकी हकीकत गांव में कहीं नजर नहीं आती।

  • कहीं सड़क अधूरी है
  • कहीं नाली टूटी पड़ी है
  • कहीं तालाब और हैंडपंप केवल कागजों पर ही बने हुए हैं

ग्रामीणों ने इसे मरवाही विधानसभा का अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया है।

पंचायत चुनाव के 6 महीने में बड़ा घोटाला

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चुनाव के महज छह महीने के भीतर ही बड़े पैमाने पर फर्जी बिल लगाकर राशि का गबन किया गया। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए की हेराफेरी के बावजूद कार्रवाई में हो रही देरी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सरपंच और सचिव पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि पूरे पंचायत तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा