गरियाबंद : जिले में हो रही भारी बारिश, नदियों का जल स्तर बढ़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Heavy rain in the district, water level of rivers rises

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

आम जन जीवन प्रभावित

गरियाबंद। जिले के राजिम, फिंगेश्वर, गरियाबंद, मैनपुर, छुरा और देवभोग क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण छोटे-बड़े नाले और मुख्य नदियों का जल धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

विशेषकर पैरी, सौंदूर और महानदी के त्रिवेणी संगम में जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। इस वजह से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है और नगर की सड़कों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को नदी और नालों के पास जाने से परहेज करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

स्थानीय प्रशासन भी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरत रहा है और आवश्यक होने पर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी